How To Prepare For Railway Exams? Railway JE, ALP, Group D Preparation

How To Prepare For Railway Exam

जो विद्यार्थी  रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहे है , उनके समक्ष कुछ ऐसी समस्याएं होती है, जो विद्यार्थी के अन्दर तनाव उत्पन्न कर  देती है | जैसे परीक्षा से सम्बंधित पैटर्न क्या है, परीक्षा की समय अवधि क्या है , परीक्षा में सफलता प्राप्त करने  के लिए कैसे तैयारी करे ? इस प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए हम आपको आगे इस पेज पर जानकरी दे रहे है, जिस पर फोकस करके परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त कर पाएंगे |

परीक्षा का पाठ्यक्रम

रेलवे परीक्षा की तयारी करने के लिए सबसे पहले परीक्षा के पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी आवयशक है|रेलवे सरकारी भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में चार विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है |

  1. संख्यात्मक योग्यता |
  2. सामान्य ज्ञान |
  3. सामान्य विज्ञान |
  4. रीजनिंग और जनरल इंटेलीजेंस |

संख्यात्मक योग्यता

Telegram Join Now
WhatsApp Join Now

संख्यात्मक योग्यता परीक्षा का वह भाग है, जिसमें आप अभ्यास के द्वारा मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं| इसमें किये गए प्रयास के द्वारा स्कोरकार्ड सुनिश्चित कर सकते हैं । जिसमें अभ्यर्थियों को प्रश्नों का अभ्यास विषय के अनुसार तथा ट्रिक्स के माध्यम से करना चाहिए।

सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान

समान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान सदैव प्रश्नपत्र के सबसे सरल प्रश्नों के रूप में माना जाता है,यह परीक्षा का ऐसा भाग है, जिसमें आपने अच्छा अभ्यास किया है ,तो  आपको अधिक समय की आवश्यकता नहीं होगी | इसके सम्पूर्ण भाग को 20-22 मिनट के अंदर ही समाप्त कर देना चाहिए | जिससे आपको समय के प्रबंधन में भी सहायता प्राप्त होगी। अतिरिक्त शेष समय को प्रश्न पत्र के अन्य भागो को हल करने में प्रयोग करना चाहिए |

रीजनिंग और जनरल इंटेलीजेंस

रीजनिंग एवं जनरल इंटेलिजेंस किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का मुख्य भाग माना जाता है। इस विषय के प्रश्न पत्र को हल करने में समय लगता है, परन्तु यह आपके स्कोरकार्ड को बनाने में मदद प्रदान करेगा | मात्रात्मक योग्यता यानि कि डेटा इंटरप्रिटेशन के प्रश्नों के विपरीत, रीजनिंग को सॉल्व करते समय फॉर्मूलों की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अंतर्गत केवल कुछ प्रश्नों के उत्तर कॉमन सेंस से दिए जा सकते है। इस विषय के चयन में आपको अधिक सावधानी की आवश्यकता होती है, क्योंकि रीजनिंग का पाठ्यक्रम अन्य विषयों की तुलना में विशाल माना जाता है। इस भाग में अभ्यास के द्वारा ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसलिए इसका अधिक से अधिक अभ्यास करने का प्रयास करें | जिससे प्रश्नों को समय के अनुसार हल किया जा सके |

समय प्रबंधन को महत्व

किसी भी परीक्षा में  सफलता प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए |  समय प्रबंधन ऐसा होना चाहिए ,जिससे हम पूरे प्रश्नों को दिए हुए समय के अन्दर आसानी से हल  कर सकें | यदि हम समय प्रबंधन का प्रयोग नहीं करते है, तो हमारे प्रश्न पत्र का  कोई भाग छूट सकता है | परीक्षा के पूर्व प्रश्न पत्रों के  पुराने मॉडलस को हल करनें में प्रयोग करना चाहिए | उसके  सभी भागों के लिए पर्याप्त समय निश्चित करना चाहिए ,और  परीक्षा में जो प्रश्न न आते हो ,उन पर समय व्यर्थ नहीं  करना चाहिए  | इस तरह परीक्षा में समय प्रबंधन का विशेष महत्व है |

महत्वपूर्ण जानकारी  

रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए दो-तीन वर्षो के पूर्व आए प्रश्न पत्रों को हल करने का अभ्यास निरंतर करते रहना चाहिए | परीक्षा में कुछ प्रस्न करंट अफेयर्स से सम्बंधित आते है , करंट अफेयर्स के ज्ञान के लिए प्रतिदिन अख़बार के साथ-साथ आप टीवी में न्यूज़ से जानकारी प्राप्त कर सकते है |

मित्रो , इस जानकारी के माध्यम से हम रेलवे परीक्षा की सफलतम तैयारी कर सकते हैं | यदि आपके मन में इससे सम्बंधित कोई प्रश्न आ रहा है तो , आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालों को पूछ सकते हैं, आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें हमेशा इंतज़ार रहेगा |

यदि आप इस तरह की अन्य और भी ढेरों जानकरियाँ प्राप्त करना चाहते है, तो हमारें naukaricareer.com पोर्टल पर लॉगिन करके भी प्राप्त कर सकते है | हमारें इस पोर्टल पर आपको प्रतिदिन करंट अफेयर, आर्टिकल , नौकरी सम्बन्धी तथा करियर से संबंधित अन्य जानकारियाँ भी उपलब्ध है | यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो हमारे facebook पेज को जरूर लिखे करे और फॉलो करे |