निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ? How To Apply For Domicile Certificate

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) Nivas Praman Patra Apply Online | How To Apply | Documents, Direct Link: नमस्कार दोस्तों आप सब कैसे है| निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) उस देश के नागरिक की नागरिकता को भी दर्शाता है| और निवास प्रमाण पत्र देश के हर नागरिक के लिए एक आवश्क दस्तावेज है| भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate) प्रदान किया जाता है, जिसके द्वारा कई योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है| अब निवास प्रमाण पत्र प्रदान करने की व्यवस्था ऑनलाइन हो गयी है, इससे पूर्व यह व्यवस्था ऑफलाइन थी, जिससे जनता को कई प्रकार की परेशानियों को सामना करना पड़ता था |

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) की आवश्यकता

निवास प्रमाण पत्र  की आवश्यकता प्रत्येक रोजगार के लिए आवेदन और स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने में अधिक पड़ती है | तो आज मै आपको इस लेख में निवास प्रमाण पत्र के बारे में बताने जा रहा हूँ| यहां आप जान सकते है | कैसे हम निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है| क्या है इसकी फीस तथा अन्य जानकारी आप यहां जान सकते है |

निवास प्रमाण पत्र  के लाभ

यह एक ऐसा आवश्यक दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता सरकार द्वारा चालू योजनाओं का लाभ उठाने में पड़ती है कुछ इस प्रकार है–

1. राज्य में होने वाली सरकारी भर्ती में आवेदन करने के लिए ये एक आवश्क दस्तावेज है|

Telegram Join Now
WhatsApp Join Now

2. निवास प्रमाण पत्र से आप आपने राज्य में प्रदान की जाने वाली योजनाओ का लाभ उठा सकते है|

3. विद्यार्थी आपने विद्यालय में प्रदान की जाने वाली का लाभ उठाने में इसका उपयोग बहुत जरुरी है|

4. यह दस्तावेज आपको देश का नागरिकता प्रदान करती है|

निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)  के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (Required Documents For Domicile Certificate) )

राशन कार्ड की फोटो कॉपी

स्वप्रमाणित घोषणा पत्र

पहचान पत्र

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

सभासद या ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र

मतदाता पहचान पत्र

निवास प्रमाण पत्र की बनवाने हेतु फीस

सरकार ने निवास प्रमाण पत्र की एक निश्चित फीस रखी हुई है| जोकि

फीस       20 रुपया

 

निवास प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन (Apply Online For Domicile Certificate)

  • आप निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, यहाँ पर उत्तर प्रदेश राज्य के सम्बन्ध में जानकारी दी जा रही है, अन्य राज्यों में भी आप इसी प्रकार राज्य की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है
  • उत्तर प्रदेश में यह सुविधा सिटीजन पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाती है, इस पोर्टल में जाने के लिए आपको http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx इस लिंक पर क्लिक करना होगा
  • आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने इसका होम पेज ओपन हो जायेगा
  • यदि आप पहली बार इसके लिए आवेदन कर रहे है, तो आपको इसके लिए नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करना होगा, यह लिंक विंडो के ऊपर की ओर प्रदर्शित हो रहा होगा
  • नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे, आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना है, यहाँ पर आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड को जनरेट करना होगा यह आपको मोबाइल फोन पर या ईमेल आईडी पर भेज दिया जाता है
  • यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से आप लॉगिन कर सकते है
  • आप जैसे ही लॉगिन करेंगे आपके सामने एक नया पेज कुल जायेगा, यहाँ पर आपको आवेदन करे पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने आय या जाति का विकल्प दिखाई देगा, यहाँ पर आपको निवास पर क्लिक करना है, अब आपके सामने निवास प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना है, और आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है अब निर्धारित शुल्क को जमा करना है
  • शुल्क जमा करने के बाद आप आवेदन का प्रिंट आउट निकाल सकते है
  • कुछ दिन के बाद आप का निवास पत्र लेखपाल की स्वीकृति के बाद बना कर भेज दिया जायेगा यह प्रमाण पत्र आप यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से प्राप्त कर सकते है

अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी Naukaricareer.com की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।